हरिद्वार। पाक महीना रमजान के आखिरी जूमे की नमाज अपने अपने घरों पर ही अता की गई। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण रमजान माह के आखिरी जुमे (अलविदा जुमा) की नमाज शुक्रवार को घरों में ही अदा की गई। उपनगरी ज्वालापुर तथा आस-पास के क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में निर्धारित संख्या के अनुसार ही नमाज अदा हुई। वहीं अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। लोगों ने अपने-अपने घरों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की। उधर, रमजान के आखिरी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात रही। इस दौरान रोजेदारों ने देश-प्रदेश की खुशहाली और कोरोना वायरस के खतरे को दूर करने के लिए दुआएं मांगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment