Skip to main content

बाजारों के खुलने के समय में बढ़ोत्तरी पर व्यापारियों ने जताया विरोध

हरिद्वार। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए शालिग्राम घाट पर उपस्थित होकर बाकी साथियों से फोन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर दुकानों के खुलने का समय 7 से 7 पर अपनी राय सरकार के सामने रखकर फैसले को अनुचित बताया। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने बाजार में अनावश्यक ढील बढ़ाने और लाॅकडाउन में छूट देने के निर्णय को उचित नही मानते हुए जिला प्रसाशन हरिद्वार से अपील की है कि समय अवधि को अनावश्यक बढ़ाया जाना उचित नही है। जो समय चल रहा है उसे भी कम किया जाना चाहिए था। जब कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं तो सरकार को जल्दबाजी में ऐसे निर्णय न लेकर व्यापारियों के टैक्स माफी, बिजली पानी के बिलो में माफी के साथ राहत पैकेज की घोषणा कर उचित कदम उठाना चाहिए था। सबसे पहले मंदिरों को खोलना चाहिए। शिवशक्ति व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि जब यात्री ही नही है ओर अनावश्यक सामान खरीदने के पैसे जनता के पास नही है तो बाजारों में ढील देकर सिर्फ मरीजो को बढ़ाने के अलावा कुछ नही है। अगर ऐसे ही फैसले करने है तो फिर बॉर्डर, पर्यटन, लघु व्यापार सबकुछ खोल देना चाहिए। लाॅकडाउन पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए। हम सरकार से मांग करते है कि उत्तराखण्ड को महाराष्ट न बनने दे। खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा एवं नई बस्ती व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल ने संयुक्त रूप से कहा कि अन्य प्रदेशों में आज हालात खराब है ओर उत्तराखण्ड में पिछले 1सप्ताह से मरीज लगातार बढ़ रहे है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो नुकसान ज्यादा उठाना पड़ सकता है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ज्वालापुर व्यापार मण्डल अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय, जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया, ऋषिकुल अध्यक्ष दीपक पांडेय, संजय मेहता, अनूप मेहता, पंकज बंसल, मनोज चैहान, दीपक मेहता, राहुल चैहान, पंकज माटा, मनोज कुमार आदित्य, रमन सिंह, तरुण व्यास, प्रीतम सिंह से वार्ता कर राय जानी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।