Skip to main content

भीमगोड़ा में बड़ी सीवर लाईन कार्य का उद्घाटन किया

हरिद्वार। महादेव नगर और भीमगोड़ा वार्ड नंबर 5 और 6 के मध्य स्थित होली चैक व गोसाई गली से होते हुए भीमगोडा ओल्ड चेंबर तक 400 मीटर बड़ी सीवर लाइन का उद्घाटन हुआ। जिससे होली चैक, हरिहर मंदिर, गोसाई गली, इस्कॉन मंदिर तक जो सीवर की समस्या है वह पूर्णता समाप्त हो जाएगी। नगर विकास मंत्री मदन कौशिक के निर्देश पर गंगा अनुरक्षण इकाई ने क्षेत्रीय पार्षद अनिल वशिष्ठ के द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया और वार्ड 5 के अन्य क्षेत्रों में भी सीवर की जो एक बड़ी समस्या है उन्हें बदल कर नई सीवर डालने का प्रावधान स्वीकृत हुआ है। जिसे कुंभ मेला के विकास कार्यों में सम्मिलित किया गया है। क्षेत्रीय पार्षद अनिल वशिष्ठ की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के रूप में उनकी धर्मपत्नी पूजा वशिष्ठ ने सीवर लाइन का उद्घाटन किया। जिसमें में वार्ड क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्ति सम्मिलित हुए। पूजा वशिष्ठ ने कहा कि पार्षद अनिल वशिष्ट के द्वारा नगर विकास मंत्री मदन कौशिक को दिए गए सीवर प्रस्ताव को गंगा अनुरक्षण इकाई को प्रेषित किया और कुंभ विकास योजनाओं में उसे सम्मिलित करा कर क्षेत्रीय जनता को लाभ दिलाया है। लगभग 400 मीटर की नई सीवर लाइन डालने से सीवर चोक होने की समस्या है वह दूर हो जाएगी।  वार्ड अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता शर्मा,बिना कांबोज ने कहा क्षेत्रीय पार्षद ने यह एक बहुत जनहित कार्य किया है और जिस तरह से क्षेत्र में चारों ओर चैमुखी विकास हो रहा है। निश्चित ही वार्ड का विकास संभव प्रतीत हो रहा है। क्षेत्रीय पार्षद ने अपने आप को स्वयं आइसोलेट किया हुआ है। उनकी इस अवसर पर सुनीता शर्मा, उर्मिला बिष्ट, कमलेश शर्मा, मोनिका वशिष्ठ, उमा गिरी,  आयुष्मति, रानी चैहान,  प्रेमा भट्ट, संजना, महेंद्र सिंह सैनी, सुशील कंडवाल, बलवीर कांबोज, राजेंद्र जोशी, एसपी कुकरेती, राकेश सक्सेना, मनोज मंगाई, लखन लाल चैहान, पार्षद कैलाश भट्ट, विमल वशिष्ठ चंदन अरोड़ा, गोविंद अग्रवाल, पंकज जोशी, रजनीश वशिष्ट, हरिओम, रवि प्रभारी, राजीव रावत, नीरज ठाकुर, ऋषि चैहान आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।