हरिद्वार। अपने घर जाने की उम्मीद में पिछले कई दिनों से बैठे लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। अपने घर जाने की उम्मीद में भल्ला कॉलेज के मैदान में पिछले कई दिनों से डटे यूपी के प्रवासियों ने गृह क्षेत्र जाने की कोई व्यवस्था नहीं होने पर जमकर हंगामा काटा। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रवासियों को समझा-बुझाकर शांत किया और जल्द बसों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। भल्ला इंटर कॉलेज मैदान में बाहर से आने और जाने वाले लोगों की स्क्रीनिग की जाती है। इसके साथ ही यहां से बसों के जरिये प्रवासियों को विभिन्न स्थानों को भेजा भी जा रहा है। इससे कई दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवासी मैदान के अंदर और बाहर डेरा जमाए हुए हैं। ये लोग घर जाने की आस में यहीं रह रहे हैं। लेकिन, इन्हें भेजे जाने की अब तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। इसके कारण शुक्रवार को मैदान के अंदर रह रहे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवासियों ने हंमामा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि वह परिवार और बच्चों के साथ यहां टेंट के नीचे रात गुजार रहे हैं, रात में उन्हें मच्छरों से परेशान होना पड़ता है। कहा कि उन्हें घर भेजे जाने की व्यवस्था की जाए, ताकि वह अपने घर जाकर आराम से रह सकें। हंगामा कर रहे लोगों को मायापुर पुलिस चैकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने आश्वासन दिया कि उन्हें भेजे जाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है। बसों की व्यवस्था होते ही उन्हें भेज दिया जाएगा। पुलिस चैकी इंचार्ज ने एक सामाजिक संस्था से उनके भोजन की व्यवस्था भी कराई, तब जाकर लोग शांत हुए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment