हरिद्वार। लगातार पिछले 50दिनों से कोरोना के विरुद्ध लड़ाई मे मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष परम् पूज्य स्वामी रविन्द्रपुरी महाराज के द्वारा अत्यंत सराहनीय एवं महत्त्वपूर्ण योगदान किया गया। उनके द्वारा हरिद्वार के प्रत्येक क्षेत्र मे गरीब एवं जरूरतमंद लोगो को दोनों समय का भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य सामग्री भी घर घर वितरित की गयी। ट्रस्ट के माध्यम से सभी लोगो तक आवश्यक वस्तुओ की पूर्ति की गयी। स्वामी रविन्द्रपुरी महाराज का संकट की इस घड़ी मे ये योगदान अत्यंत सराहनीय है। जिसे हरिद्वार का जनमानस कभी भुला नहीं सकता। कोरोना जैसी महामारी से हरिद्वार के मुक्त होने पर उन्होंने कन्या पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया और लोगो के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शर्मा ने कहा कि माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से स्वामी रविंद्रपुरी महाराज द्वारा जनसेवा का कार्य अतुलनीय है। उन्होंने इस संकट काल मे नर सेवा ही नारायण सेवा के सूत्र को साकार किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री अन्नू कक्क्ड़ ने भी ट्रस्ट और स्वामी रविन्दपुरी के जनसेवा के कार्यों की प्रशंसा की।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment