Skip to main content

केन्द्र सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियां राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी-कौशिक

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि केन्द्र सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियां उत्तराखण्ड राज्य के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के विकास में केन्द्र सरकार की मदद से चल रही ऑल वेदर रोड़ परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन, जमरानी बहुद्देशीय परियोजना, हरिद्वार, रूद्रपुर एवं पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज की स्थापना इत्यादि का अहम योगदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा है कि केन्द्र की मदद से उत्तराखण्ड राज्य निवेशकों के लिए पहली पंसद बन रहा है। राज्य में कनेक्टीविटी के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है तथा गाजियाबाद से पिथौरागढ़ सीधी हवाई जहाज सेवा जोड़ी जा चुकी है। कृषि क्षेत्र में राज्य को जैविक कृषि की आधारभूत संरचना प्रदान करना प्रमुख है। केन्द्र सरकार की सहायता से चलाये जाने वाले कृषि, उद्यान, पेयजल, एवं इन्फ्रास्ट्रचर की योजनाओं से उत्तराखण्ड राज्य की जनता को लाभ पहुचेगा। मदन कौशिक ने कहा है कि अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल के दौरान मोदी सरकार ने कई अहम व ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने और तीन तलाक खत्म करने सहित अन्य फैसले शामिल हैं। केंद्र के कई फैसलों का जोरदार विरोध भी हुआ लेकिन मोदी सरकार पीछे नहीं हटी। उन्होंने कहा कि देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की गयी है। केन्द्र सरकार की डिजिटल क्रांति से डिजिटल गवर्नेंस, राष्ट्रीय अवसरचंना, जीवन की भौतिक गुणवत्ता में सुधार एवं पेंशन एवं बीमा के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी। केन्द्र सरकार की विकासगामी उपलब्धियों का लाभ उत्तराखण्ड राज्य को भी प्राप्त होंगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।