Skip to main content

लाॅकडाउन के दौरान सेवा कार्य करने वालों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

हरिद्वार। समाज साहित्य संस्कृति पत्रकारिता पर्यावरण श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान हरिद्वार के द्वारा कोरोना वारियर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे योद्धाओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने भी सामाजिक क्षेत्र में सेवा कर रहे योद्धाओं की प्रशंसा की। अपने लोग संस्था के अध्यक्ष राजीव शर्मा गौड़ व बादल गोस्वामी को सम्मान पत्र देकर कोरोना योद्धा से सम्मानित किया। संस्था के संयोजक बलराम गिरी कड़क ने कोरोना योद्धाओं को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो गयी थी। समाजसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले व्यक्तियों का इतिहास में नाम दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में अपने लोग संस्था के राजीव शर्मा गौड़ व बादल गोस्वामी ने जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें भोजन व खाद्य सामग्री वितरित की। जोकि प्रशंसनीय है। कोरोना वारियर के रूप में समाज इन्हें हमेशा ही सम्मान की नजर से देखेगा। संयोजक बलराम गिरी कड़क ने कहा कि सभी लोगों को देश के आपातकाल में एकजुटता दिखाकर कंधे से कंधा मिलाकर देश के साथ खड़ा रहना चाहिए यदि देश है तो हम सब सुरक्षित है हमें अब जागरूक होकर कोरोना वायरस की चुनौती को हराना है। अपने लोग संस्था के अध्यक्ष राजीव शर्मा गौड़ व कांग्रेस जिला महासचिव बादल गोस्वामी ने कहा कि लाॅकडाउन शुरू होने के बाद प्रतिदिन रसोई का संचालन कर गरीब, निराश्रित व मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से लाॅकडाउन को सफल बनाया जा सका। पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि हमें कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने के लिए जाति धर्म राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना है तभी हम कोरोना वायरस को हरा सकते हैं। संजय पालीवाल ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव शर्मा गौड़ व बादल गोस्वामी द्वारा चलाए गए कोरोना काल में सुबह शाम भोजन वितिरत करने के कार्य की सराहना भी की। इस अवसर पर रवि कश्यप, बादल गोस्वामी, एडवोकेट कुणाल गिरी, मनोज गिरि, शिवम गिरी, राजीव रौथान, नीरू चैहान, पवन शर्मा, एडवोकेट मनोज शर्मा, नीरज गिरी, पंकज गिरि, राजीव शर्मा, दीपक गिरि, मयंक शर्मा, तरुण सिंधी, सोनू प्रभारी, कौशल काका, गोविंद गिरि, संतोष पांडे, प्रवेश गिरि आदि को भी जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, युवा शहर अध्यक्ष गौरव मेहता, जिला सचिव गुलशन, जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, मुनेश शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।