Skip to main content

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज हित की एक उत्कृष्ट शासक रही हैंः संजय मलिक

हरिद्वार। लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 295वीं जन्म जयंती 31 मई को कोरोना संकट के दौरान लॉडाउन प्रक्रिया के चलते सरकारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते अत्यंत सादगी से अखिल भारतीय पाल महासभा उत्तराखंड के प्रांतीय कार्यालय पाल मैनसन, जमुना पैलेस में व्यत्तिफ गत रूप से मनाया गया। देवी अहिल्याबाई होल्कर एक शाशक के साथ साथ हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार एवं  अनेक जनउपयोगी कार्यों के लिए सदैव प्रासंगिक हैं अतः उनके पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए जनपद हरिद्वार के कुछ ऐसे समाज के विद्वान समाज सेवियों का  प्रशस्ति अलंकरण किया गया जिन्होंने समाज के विकास और सेवा में अतिउत्कृष्ट योगदान दिया है। मुख्य अतिथि संजय मलिक एवं विशिष्ट अतिथि नेहा मलिक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय स्वाभिमान मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल ने देवी अहिल्याबाई होल्कर का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये संजय मलिक ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के बारे बताते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में महिला होने के बावजुद वो कार्य किये है जो कोई बड़ा यौद्धा व शासक नहीं कर पाये। कार्यक्रम में पधारे सर्व सेवा संगठन समिति के अध्यक्ष आशीष जैन को उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य अतिथि द्वारा शिल्ड व सम्मान-पत्र देकर सम्मान किया। जनपद हरिद्वार में माँ गंगा की मान मर्यादा के लिए कमर कसे श्रद्धावान प्रहरी के रूप में श्री गंगा सभा (रजि) के पूर्व अध्यक्ष रहे अशोक त्रिपाठी व नेत्र एवं देहदान के लिए निष्काम प्रेरक बनी सुश्री नेहा मलिक, अध्यक्षा मुस्कान फाउंडेशन (रजि) निष्पक्ष पत्रकारिता के स्वतंत्र राजेश शर्मा, अध्यक्ष प्रेस क्लब, हरिद्वार, दिव्य चित्रकारिता के धनी नन्द किशोर गोला,गौ सेवा को समर्पित अनुराग शर्मा आदि को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्रीय स्वाभिमान मिशन द्वारा प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया गया। जन्म जयंती का कार्यक्रम में कोरोना संकट के चलते सामाजिक दुरी का पालन करते हुए मास्क सेनेटाइजर का उपयोग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता शज्जाद अहमद, उत्तराखण्ड पाल महासभा प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र पाल, नैतिक संकल्प समिति (रजि.) अध्यक्ष अनुराग शर्मा, वेद प्रकाश पाल, संदीप पाल, मनोज पाल, कन्हैया, डॉ. अखिलेश, गौरव शर्मा, सोनम पाल, सुमनलता पाल, अरजु गुलाटी, सोनल शर्मा, महक शर्मा, मुस्कान सुखिजा और कनिष्का राजौरी आदि मौजुद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।