हरिद्वार। मेयर श्रीमती अनिता शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्रों में अव्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की मांग की है। मेयर ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया है कि क्वारंटाइन केंद्रों में सुरक्षा की व्यवस्था न होने से क्वारंटाइन लोग बाहर सड़कों पर घूम रहे हैं। इससे आसपास के लोगों में संक्रमण का भय व्याप्त हो रहा है। बताया कि क्वारंटाइन केंद्रों पर भोजन-पानी आदि की व्यवस्था भी शासन की ओर से नहीं की जा रही है। इसकी व्यवस्था यहां रहने वालों को स्वयं करनी पड़ रही है। महापौर ने जनहित में क्वारंटाइन केंद्रों पर भोजन-पानी आदि की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी करने की मांग की है। जिससे कोई भी व्यक्ति क्वारंटाइन केंद्रों से बाहर न निकले। क्वारंटाइन केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे के क्षेत्र को सेनिटाइज कराने की भी मांग की है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment