हरिद्वार। मायापुर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से सभी प्राइवेट स्कूलों की फीस माफ करने की मांग करते हुए एक और अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने की। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश की सरकार असंवेदनशील हो गयी है। विश्व्यापी महामारी में भी अगर सरकार आम जनता के काम न आ सके तो ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि पिछली 23 मार्च से देश में प्रदेश में लॉकडाउन है। जिसके कारण आज आम आदमी का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। ऐसे में निजी स्कूल अभिभावकों को मैसेज भेजकर फीस जमा करने को कह रहे है। सरकार से स्कूलों का संचालन होने तक फीस माफी की मांग की गई है। अभियान में तुषार कपिल, राजीव गर्ग, एकलव्य गोस्वामी, संतोष पांडेय, अनुज चैहान, गार्गी राय, सुरेंद्र सैनी, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment