हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के निर्देशन में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक नया आविष्कार किया गया है। विश्वविद्यालय में पुरानी वेस्ट मैटिरियल के द्वारा पैंडल आपरेटेड हैण्ड सेनेटाइजर डिस्टेंशिंग मशीन का युवा वैज्ञानिकों द्वारा निर्माण किया गया है। इस मशीन को पैर के माध्यम से खुद को सेनेटाइजर किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रूपकिशोर शास्त्री ने इस मशीन का पैर से दबाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अभियात्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के युवा वैज्ञानिकों द्वारा इस मशीन का आविष्कार किया गया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा विश्वविद्यालय के सभी विभागों में इस मशीन को लगाया जाएगा। इस तरह से कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने के लिए अध्यापक और विद्यार्थी खुद को सेनेटाइज कर सकेंगे। संकायाध्यक्ष प्रो0 पंकज मदान ने जानकारी देते हुए कहा कि मैकेनिकल विभाग के इंचार्ज संजीब लाम्बा और उनकी टीम के द्वारा पैंडल आपरेटेड हैण्ड सेनेटाइजर डिस्टेंशिंग मशीन का आविष्कार किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस मशीन को लगाने से डिस्टेंश का पूरा पालन हो सकेगा। इस मशीन को बनाने में संजीव लाम्बा, विकास देशवाल, अनिरूद्ध यादव, प्रविन्द्र कुमार, महेश, सचिन, रोहित पाल, धीरज, योगेश कुमार, ऋषि कुमार प्रजापति, सुनील कुमार आदि लोगों का विशेष योगदान रहा है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment