हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चैधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर जाट महासभा पंचपुरी द्वारा शुक्रवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में जाट महासभा के अध्यक्ष चैधरी देवपाल सिंह राठी, यज्ञ के आचार्य डॉ. राय साहब ने कोरोना से जूझ रहे विश्व में शांति के लिए विशेष आहुति दी। यज्ञ के बाद देवपाल सिंह राठी ने कहा कि चैधरी चरणसिंह जैसा व्यक्ति सदियों बाद पैदा होता है। उन्होंने सिर्फ भारत की आजादी में अपना योगदान ही नहीं दिया, बल्कि जेल में रहकर भी अपनी लेखनी द्वारा देश का मार्गदर्शन किया। बताया कि चैधरी चरणसिंह को एमरजेंसी में जेल में भेजा तो उन्होंने जेल में रहते हुए शिष्टाचार नाम से पुस्तक लिखी। जिसमें उन्होंने संवाद से लेकर खाने, बातचीत करने का तरीका, अतिथियों से व्यवहार व उनके सत्कार को विस्तार से वर्णन किया। समाज के महामंत्री धर्मेंद्र चैधरी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बताया कि चैधरी चरणसिंह एक मध्यवर्गीय परिवार में पैदा होकर अपनी लगन एवं मेहनत से शिक्षा से लेकर देश के शीर्ष पद तक का सफर किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में निरंकार सिंह, जीत सिंह ढिल्लो, मनवीर सिंह सिरोही, मुख्तयार सिंह, रकम सिंह, हरपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, नरेंद्र तेवतिया, देवेंद्र सिंह, सुरेश चैधरी, इंद्रपाल सिंह, सीपी राठी, संजीव कुमार, रघुबीर सिंह, नरेंद्र सिंह आदि आदि ने भाग लिया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment