Skip to main content

श्रमिक नेता को किया कोरोना योद्वा की उपाधि से विभूषित

हरिद्वार। नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर के अध्यक्ष यशवंत सैनी व कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भेल सेक्टर तीन में इंटक के श्रमिक नेता राजवीर चैहान व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा लाॅकडान में गरीब मजदूर वर्ग को भोजन उपलब्ध कराने के लिए चलायी जा रही रसोई में सहयोग कर रहे साथियों का शाॅल ओढ़ाकर व पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत कर कोरोना योद्धा की उपाधि से विभूषित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि भेल के श्रमिक नेता व कांग्रेस कार्यकर्ता राजवीर चैहान संकट की इस घड़ी गरीब असहाय निर्धन निराश्रितों को लाॅकडाउन होने के बाद से लगातार पन्द्रह सौ भोजन पैकेट प्रतिदिन उपलब्ध करा रहे हैं। मानव सेवा में किया गया उनका यह प्रयास अवश्य ही प्रशंसनीय है। श्रमिक नेता राजवीर चैहान ने कहा कि मजदूरों की परेशानियों व दिक्कतों को देखते हुए भेल इंटक के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से भोजन वितरण का निर्णय लिया गया था। लाॅकडाउन से लगातार प्रतिदिन पन्द्रह सौ लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मलिन बस्तियों, कालोनियों में श्रमिक वर्ग निवास करता है। कामधंधे बंद होने के कारण परिवारों के भरण पोषण में भी कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भोजन सेवा निरंतर जारी रहेगी। किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। राजवीर सिंह चैहान ने केंद्र व राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो मजदूर अपने घर वापस लौटना चाहते हैं। उनकी सकुशल वापसी के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए। सुबोध बंसल व नवीन बलवंत ने कहा कि श्रमिक वर्ग का ध्यान अवश्य रखना होगा। असली कोरोना योद्धा की भूमिका में इंटक के पदाधिकारी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। स्वागत करने वालों में संगम शर्मा, रेशु चैहान, कैलाश प्रधान, दिग्विजय यादव, अंकुर शर्मा, सोनू चैहान, मनोज यादव, अश्विनी चैहान, अमित चैहान, अंबरीष कुमार, रविन्द्र, राकेश, श्रवण कुमार, संजय, अजनीश सिखोला, उषा शर्मा, विजय सैनी, आरबीएल वर्मा, पंडित नवीन बलवंत, सक्षम कौशिक, समर्थ वशिष्ठ, आरजी सिन्हा आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।