हरिद्वार। शिवालिक नगर वैश्य समाज के संरक्षक संजीव गुप्ता व गौरव गुप्ता ने कहा कि सेवा भावना से किए कार्य का फल हमेशा सुखदाई होता है। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में श्रीमहंत रविंद्रपुरी के दर्शन व आशीर्वाद लेने पहुंचे संजीव गुप्ता व गौरव गुप्ता ने श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सेवा कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना संकट में श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने जिस सेवा भावना के साथ हरिद्वार व उत्तराखण्ड वासियों को जो मदद की है। उसने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत में एक अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस आपदा में श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने प्रत्येक जरूरतमंद तक राशन व भोजन पहुंचाने के साथ प्रशासन को पूरा सहयोग दिया। परमार्थ के लिए समर्पित संत के जीवन को श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने पूरी तरह साकार कर दिया है। उनके द्वारा लाॅकडाउन में शुरू किए गए विशेष सेवा प्रकल्पों से कठिनाईयों में फंसे हजारों गरीब, मजदूरों को सहारा मिला। इस अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, स्वामी राजपुरी, धनंजय गिरी, अमृत गिरी, मनोज मंत्री, टीना, आदिल, प्रतीक सूरी आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment