हरिद्वार। कांग्रेस नेत्री उषा शर्मा को महानगर कांग्रेस कमेटी में महासचिव तथा प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को नगर कांग्रेस कमेटी ज्वालापुर में सचिव मनोनीत किया गया है। धीरवाली स्थित ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत सैनी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने शाॅल ओढ़ाकर व फूलमालाएं पहनाकर उषा शर्मा व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का स्वागत किया। इस दौरान यशवंत सैनी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधाराओं से युवा वर्ग प्रभावित है। महिलाओं को भी पार्टी में उचित सम्मान दिया जाता है। कांग्रेस की विचारधाराओं को प्रचारित प्रसारित करने में एक एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। विनोद कश्यप व सुबोध बंसल ने कहा कि कांग्रेस ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकती है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान देती चली आ रही है। महासचिव मनोनीत की गयी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उषा शर्मा व सचिव प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। स्वागत करने वालों में अजनीश सिखोला, आरबीएल वर्मा, विजय सैनी, समक्ष कौशिक, समर्थ वशिष्ठ आदि शामिल रहे। दूसरी ओर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कैश खुराना को ब्लाॅक महासचिव तथा अमन अरोड़ा को ब्लाॅक सचिव मनोनीत किया गया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व प्रदेश सचिव डा.संजय पालीवाल ने दोनों कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल भास्कर, हिमांशु बहुगुणा, इंजीनियर रवि बहादुर आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment