Skip to main content

आपातकाल की बरसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। पैंतालीस वर्ष पूर्व देश में लगाए गए आपातकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए चंद्राचार्य चैक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चैहान ने कहा कि कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी ने आज ही के दिन लोकतांत्रिक व्यवस्था दरकिनार करते हुए देश में इमरजेंसी लगाई थी। वह दिन लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है। रातों-रात सरकार और कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करने वाले जनसंघ के नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आज से ठीक 45 वर्ष पूर्व देश में कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटा था। प्रेस के अधिकार सीज कर दिए गए थे और उस समय जन आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जय प्रकाश नारायण सहित आपातकाल का विरोध कर रहे तत्कालीन जनसंघ के नेता अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी और भैरव सिंह शेखावत जैसे नेताओं को भी नजर बंद कर दिया गया था। कोई भी व्यक्ति अपने किसी समस्या को लेकर न्यायालय में नहीं जा सकता था। आज के युवाओं को कांग्रेस और उनके नेताओं के चरित्र और उनकी सत्यता को समझना चाहिए। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु कक्कड़ व शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने के लिए देश पर इमरजेंसी थोपने का लोकतंत्र विरोधी कात किया था। भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा और वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, तरुण नैयर, मृदुल कौशिक, संजना शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, निशा पुंडीर, संजय पुंडीर, आभा शर्मा, श्रेय तलवार, विशाल खैरवाल, अनमोल बिरला, विजयपाल, प्रदीप मेहता, अनिल पुरी, राहुल शर्मा, प्रीतकमल सारस्वत, राकेश नौटियाल, मोनिका सैनी, हरिओम मल्होत्रा, राघव गुप्ता, तृप्ता शर्मा, सविता यादव, हैदर नकवी, सुभाष सैनी, नमन गोस्वामी, विभोर बंसल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।