Skip to main content

अधिवक्ता की उपेक्षा बर्दाश्त नही करेंगे-रजिया बेग

हरिद्वार। अधिवक्ता समाज का देश के लिए बहुत बलिदान व त्याग रहा है। केंद्र व राज्य सरकार को जल्द ही वकीलों की मांग मान लेनी चाहिए। अधिवक्ता उक्त उपेक्षा को कतई बर्दाश्त नही करेंगे। रजिया बेग ने अनशन स्थल पर पहुंचकर वकीलों की मांगो का समर्थन किया। शनिवार को दोपहर तीन बजे देहरादून से उत्तराखंड बार कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ महिला अधिवक्ता रजिया बेग ने कहा कि सरकार को अविलंब वकीलों की सभी मांगे स्वीकार कर लेनी चाहिए। देश स्वतंत्रता से लेकर वर्तमान समय तक वकीलों का ऐतिहासिक महत्व है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश के वकीलों को लामबंद कर उक्त आंदोलन को मजबूती से लड़ा जाएगा। अधिवक्ता सतीश चैधरी ने कहा कि अनशनकारी संजीव कुमार वर्मा को आमरण अनशन करते हुए छह दिन हो गए है। लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि व स्थानीय अधिकारी ने अनशन स्थल पर आकर कोई सुध नहीं ली। आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारी संजीव कुमार वर्मा ने सभी मांगे पूरी न होने तक अनशन जारी रखने बात कही। छठे दिन भी मात्र नींबू पानी ग्रहण किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश राठौर, कुलवंत सिंह चैहान, जगदीप शर्मा ने अपने विचार रखे। अनशन पर पूर्व बार संघ अध्यक्ष सुशील कुमार,जगदीप शर्मा,कुलवंत सिंह,एसके भामा,विद्यासागर श्रीवास्तव, मुहम्मद हनीफ,अर्जुन कश्यप, देवेंद्र चैहान,मोतीलाल कौशल, सुरेंद्र शर्मा,सचिन बेदी,शिवम शर्मा, विनोद आजाद,सीताराम आजाद, अजय काका,निवेश चैधरी,जितेन्द्र सिंघानिया,राव खालिद,राकेश नेगी,अतुल शर्मा,राजीव तोमर ने पहुंचकर अनशनकारियों का समर्थन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।