Skip to main content

अजय अरोड़ा बने अध्यक्ष अनुज गुप्ता भीमगोड़ा खड़खड़ी व्यापार मण्डल के महामंत्री

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल की भीमगोडा खड़खड़ी व्यापार मंडल इकाई का गठन कर अजय अरोड़ा को अध्यक्ष, अनुज गुप्ता को महामंत्री तथा अजय गिरी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हरिद्वार के व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास हरिद्वार के व्यापारियों के हितों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। संरक्षक राकेश बजरंगी व सुरेश भाटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि हरिद्वार का व्यापारी इस आपदा के संकट से उभरे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट होकर व्यापारी हितों की लड़ाई लड़नी चाहिए तथा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री तेज प्रकाश साहू व जिला उपाध्यक्ष मास्टर सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां व्यापारियों को बर्बाद करने वाली है। संचालन करते हुए जिला महामंत्री विशाल गर्ग ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल ईमानदारी से व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। प्रदेश सरकार को कांवड़ मेला लगवाना चाहिए और कुंभ मेला भी भव्यता से संपन्न कराना चाहिए। महानगर अध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि सरकार स्थानीय प्रशासन की नाकामी को छुपाने के लिए सावन मेला नहीं कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार को बिजली के बिल स्कूल की फीस अन्य टैक्स माफ करने चाहिए। बैठक में व्यापारी नेता राकेश बजरंगी, तेज प्रकाश साहू, सुरेश भाटिया, प्रदेश व्यापार मण्डल के शहर युवा अध्यक्ष गौरव मेहता,जिला सचिव गुलशन भसीन, खड़खड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक नाथ गोस्वामी, हरपाल सिंह, ललित अग्रवाल, विक्रम सिंह नाचीज, नितिन सरीन, अजय जैन, मनीष जैन, राजीव जैन, युवा शहर महामंत्री राहुल वशिष्ठ, शिवम बिरला कोठी, प्रकाश साहू, मयंक मूर्ति भट्ट, सुमित अरोड़ा, मयंक शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।