हरिद्वार। रामधाम गंगेश्वर धाम के स्वामी वेदानंद महाराज ने कहा है कि प्रभु श्रीराम जन जन के आराध्य हैं और प्रत्येक व्यक्ति के कण कण में विराजमान हैं। अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जिसको लेकर देश का समस्त संत समाज प्रसन्नचित है। अयोध्या में निर्मित प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर ऐतिहासिक होगा। जो संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति की छटा को बिखेरेगा। उन्होंने कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई के पश्चात करोड़ों लोगों की मनोकामना पूर्ण हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संयोजन में अयोध्या में रामलला का मंदिर भव्यता की प्रकाष्ठा को विश्व भर में प्रकाशमान करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर की भव्यता दिव्यता आलोकिक होनी चाहिए। जिससे सनातन संस्कृति की पताका देश दुनिया में फहराए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment