हरिद्वार। जिलाधिकारी सी.रविशंकर के निर्देशानुसार कोविड-19 से बुजुर्ग, बच्चों एवं बीमार, कमजोर व्यक्तियों को विशेष सुरक्षा प्रदान करने तथा संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए घर-घर सर्वे का माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। जिलाधिकारी ने पूरे जनपद को इस सर्वे में शामिल करते हुए चिकित्सा, शिक्षा, बाल विकास, ग्राम विकास सहित कई अन्य विभागों को संयुक्त रूप से इस सर्वे को मिशन रूप में 15 जून से आरम्भ कर दिये जाने के निर्देश दिये। विभागों द्वारा सर्वे पूर्ण कर लिये जाने के लिए 30 जून की अंमित समय सीमा तय की गयी है। सभी सम्बंधित विभागों को गहन सर्वे में विस्तृत प्रारूप पर ऐसे बुजुगों, बच्चों तथा संवेदनशील व्यक्ति और परिवारों को चिन्हित कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सुपूर्द करेंगे। डीएम ने अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार को निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर सर्वे टीम की सूचना तत्काल प्रस्तुत करें। जिससे सर्वे शीघ्र ही शुरू कराया जा सके। इस प्लान में कोरोना, डेंगू, मलेरिया तथा पोलियो के सम्भावित संकमण से आबादी को बचाने के लिए तैयार किया गया है। डीएम ने कहा कि संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए ग्राम इकाई तक प्रत्येक व्यक्ति को कवर करना होगा। संवेदनशील व्यक्तियों की पूर्व की स्वास्थ्य स्थिति और वर्तमान की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी विस्तार से लेनी होगी। सर्वे को मात्र कागजी जानकारी भरने के लिए नहीं लोगों के बहुमूल्य जीवन रक्षा किये जाने की मिशन के रूप करना होगा। सर्वे कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment