हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियो ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जल संस्थान की लापरवाही को लेकर खड़खड़ी में विरोध जताया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में रोजाना पानी की किल्लत सुबह से रात तक बनी रहती है। पानी नहीं मिलने से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति को लेकर बहुत दिनों से ऐसा ही हाल बना हुआ है। विभाग लाइन टूटने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेता है। खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, विनोद गिरी एवं आकाश भाटी ने कहा कि पानी को लेकर जनता लगातार परेशानी झेल रही है। लेकिन कोई सुध लेने वाला नही है। पीने तक के लिए पानी नही मिल रहा है। अगर जल्द व्यवस्था नही सुधरी तो जल संस्थान के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। विरोध जताने वालों में मुख्य रूप से धर्मपाल प्रजापति, विशाल मलिक, भूदेव शर्मा, अनुज कुमार, मनीष धीमान, ऋषभ वशिष्ट, सोनू सुखीजा, हेमंत कुमार, रविन्द्र चैहान, दीपक मेहता, प्रदीप कुमार, पंकज माटा, जितेंद्र सिंह, अशोक वर्मा, रोहित भसीन, गणेश शर्मा, राजेश शर्मा, जितेंद्र चैरसिया, नाथीराम सैनी, इंद्रजीत सिंह आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment