हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष नितिन कौशिक व शहर अध्यक्ष नितिन यादव के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किए जाने के विरोध में शिवमूर्ति चैक पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार बोलने की आजादी पर प्रतिबंध लगाने का काम कर रही है। जनता की समस्याएं उठाने पर विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकद्मे लगाकर दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। सरकार के इशारे पर विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार विपक्ष पर झूठे आरोप मढ़ रही है। पार्षद महावीर वशिष्ठ व विकास चंद्रा ने कहा कि जनता की समस्या उठाने पर सोची समझी नीयत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकद्मा लगाया गया है। महानगर सेवादल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्वाति शर्मा, नकुल महेश्वरी व दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि सरकार चाहे जितना दमन कर ले लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जनसमस्याओं के निराकरण व जनता के हितों की लड़ाई जारी रखेंगे। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में आकाश भाटी, तरूण व्यास, आशीष भारद्वाज, अरविन्द चैहान, अनुज चैहान, गोविन्द निषाद, करण सिंह राणा, रजन जैन, पंकज चैबे, पूनम, कार्तिक शर्मा, अमन सिंह आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment