हरिद्वार। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांग पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। कर्मचारियों ने कहा कि नगर आयुक्त ने ज्ञापन गंभीरता से नहीं लिया। कर्मचारियों ने मांगे पर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यालय में नगर निगम संयुक्त मोर्चा ने बैठक की। मोर्चे के मुख्य संयोजक सुरेंद्र तेश्वर ने कहा की संगठन ने बीती पांच मार्च को 17 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन आश्वासन के बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि इससे नगर निगम कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। संयोजक राजेंद्र श्रमिक ने बताया कि यूनियन के सभी घटक दलों सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया है। बताया कि निगम प्रशासन को निर्णय से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। इसके बाद सामूहिक अवकाश और फिजिकल डिस्टेंस के साथ प्रदर्शन किए जाएंगे। यदि नगर निगम प्रशासन ने फिर भी कोई कार्यवाही ना की तो काम बंद कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जा जाएगा। बैठक के दौरान सुनील राजौर, इंदर सिंह रावत, दिनेश लखेड़ा, सुबोध शर्मा, प्रवीण तेश्वर, सलेक चंद, जितेंद्र तेश्वर, राजू खैरवाल, नानक चंद, संजय पेवल, लक्ष्मीचंद, सुभाष खैरवाल राजेश खन्ना, अभिनव चंचल, गोवर्धन, अजय कुमार, मोतीराम, निर्देश सोनी आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment