हरिद्वार जिले में होम क्वारंटाइन के नियम तोड़ने वालों पर कोविड-19 कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है। प्रतिदिन लोगों को कंट्रोल रूम से फोन कर जानकारी ली जा रही। साथ ही टीम को मौके पर भेजकर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। अब तक जिले में 109 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। हरिद्वार रोशनाबाद स्थित कोविड-19 होम क्वारंटाइन कंट्रोल रूम में करीब 16 टेलीफोन लाइन लगाई गई हैं। बॉर्डर से प्रदेश में एंट्री करने वाले सभी लोगों की लिस्ट कंट्रोल रूम को दी जाती है। इसके बाद होम क्वारंटाइन किए गए लोगों की निगरानी कंट्रोल रूम से शुरू कर दी जाती है। कंट्रोल रूम से सभी लोगों को बारी-बारी से फोन कर जानकारी ली जाती है। संशय होने पर संबंधित क्षेत्र की आशा व स्वास्थ्य कर्मी को मौके पर भेज जा रहा है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। अब तक कंट्रोल रूम की ओर से करीब 141 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें जांच पड़ताल के बाद मामला सही पाए जाने पर करीब 109 लोगों के खिलाफ होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। होम क्वारंटाइन किए गए लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment