Skip to main content

मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित-बंशीधर भगत

रानीपुर विस में वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन


हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज देश की सीमाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। इसका ताजा उदाहरण गालवान क्षेत्र में चीन को मुंहतोड़ जवाब देना है। आज एक बार फिर से भारत का डंका विश्व में बज रहा है और हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को रानीपुर विधानसभा की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में भगत ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने विगत वर्षों में जो निर्णय देश और आम आदमी के लिए अपनाए हैं, वह ऐतिहासिक निर्णय हैं। लंबे समय से कश्मीर समस्या को लेकर जिस तरह का तनावपूर्ण वातावरण बनाया जाता रहा। एक ही झटके में धारा 370, 35ए को हटाकर कश्मीर को पूर्ण रूप से भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के नियंत्रण में लाने का काम किया। साथ ही साथ नरेंद्र मोदी सरकार ने विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ किया। जिसका लाभ देश के गरीब शोषित वंचित लोगों को मिल रहा है। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों ने विकास के लिए भरपूर धनराशि मुहैया कराई है। जिसमें भूमिगत गैस पाइपलाइन को घरों तक पहुंचाने का काम विशेष रूप से शामिल है। विधानसभा के क्षेत्र विशेष में फ्रेगमेंट की व्यवस्था को खत्म करके शिवालिक नगरपालिका का गठन, लगभग 12 स्थानों पर नलकूप संस्थान बनाने और प्लास्टिक वेस्ट सॉलिड मैनेजमेंट का निर्माण कार्य विधानसभा में चल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह द्वारा की गई। मौके पर कार्यक्रम के सह संयोजक संदीप गोयल, सुनील सैनी, नागेंद्र राणा, आशुतोष चक्रपाणि, अमरीश शर्मा, लव शर्मा, अनामिका शर्मा, मोहित वर्मा, आशीष झा, विपिन शर्मा, डॉ राजकुमार सैनी आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।