हरिद्वार। चंद्राचार्य चैक व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक व उनके साथियों ने व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल उत्तराखण्ड को अपना समर्थन प्रदान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व महामंत्री संजीव नैय्यर ने रानीपुर स्थित कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष पद पर मृदुल कौशिक को अध्यक्ष व विवेक अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व महामंत्री संजीव नैय्यर ने कहा कि व्यापारी हितों की लड़ाई संगठित होकर लड़ी जाएगी। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारी सदैव ही धर्मनगरी के विकास में हरसंभव करता है। कोरोना संकट काल में व्यापारियों ने जरूरतमंद लोगों की भरपूर मदद की। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमण्डल व्यापारियों को संगठित कर एकता का संदेश दे रहा है। मनोनीत नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारियों की जटिल से जटिल से समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मृदुल कौशिक ने प्रतिनिधिमण्डल के पदाधिकारियों को भी आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारी एकता के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारी हितों के लिए काम किया जाएगा। सम्मिलित हुए व्यापारियों में अनूप सिंह सिद्धू, आशीष चैधरी, दीपक अग्रवाल, सुनील गुलाटी, पीयूष मेहता, नितिन शर्मा, संजय द्विवेदी, संदीप कौशिक, पवन दुबे, संजय शर्मा, गौरव सचदेवा, योगेश कुमार, दीपांकर चक्रपाणी, मनमोहन सिंह, उमेंद्र कुमार, दिनेश दुबे आदि को फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। ज्वालापुर के व्यापारियों में रवि धींगड़ा, राकेश मल्होत्रा, विपिन गुप्ता, धर्मेंद्र विश्नोई ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल के जिला उपाध्यक्ष डा.नीरज सिंघल ने सम्मिलित हुए सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकता के बल पर ही व्यापारी अपने हितों के लिए लड़ाई लड़ सकते हैं। इस अवसर पर अरविन्द शर्मा, सुमित श्रीकुंज, प्रदीप कालरा, संजय त्रिवाल, कमल ब्रजवासी, राजीव पराशर, विजय शर्मा, सुरेंद्र जैन, गोपाल प्रधान, संदीप शर्मा, राजन सेठ, अनुज तोमर, राकेश खन्ना सभी ने सम्मिलित हुए व्यापारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment