हरिद्वार। बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान टीम ने कनखल स्थित गंगा वाटिका को पुरानी वस्तुओं से सुन्दर बनाने का अभियान जारी रखते हुए पार्क में पुराने टायरों, प्लास्टिक की बोतलों, पत्थरों आदि से भव्य रूप प्रदान करते हुए पार्क का सौन्दर्यकरण किया। संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि विदेशों की तर्ज पर गंगा वाटिका कनखल के लोगों के लिए समर्पित भावना से वृद्धजन, महिलाओं व बच्चों के लिए पार्क का सौन्दर्यकरण किया गया है। सुबह शाम टहलने वाले लोग इस पार्क में चहलकदमी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वाटिका में एक सौ ग्यारह पौधे लगाए गए हैं। पार्क को पूरी तरह से नयी लुक प्रदान की जा चुकी है। शुभांग, गौरव व शुभम ने कहा कि लगातार गंगा वाटिका को सुन्दर बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पेड़ पौधों के साथ वेस्ट सामग्री से पार्क की साज सज्जा भी की जा रही है। जल्द ही पार्क को और अधिक भव्यता प्रदान करने के लिए नई लुक प्रदान की जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि पार्को को भव्य व सुन्दर बनाने में सहयोग देना चाहिए। टीम के सदस्य लगातार पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन का संदेश भी लोगों देते चले आ रहे हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment