हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने राज्य सरकार व जिला अधिकारी से मांग की है कि सावन माह शुरू होने वाला है। मंदिरों में स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। शिवालयों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम अभी से किए जाने चाहिए। सावन माह में धर्मनगरी के लोग दक्षेश्वर महादेव मंदिर, बिल्केश्वर महादेव मंदिर, नीलेश्वर महादेव आदि पौराणिक शिवालियों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन को सभी प्रमुख मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग व भीड़ ना जुटे इसको लेकर कार्य योजनाएं बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में दूर से ही जलाभिषेक करने के लिए जलहरी बनायी जाएं। जिससे कि लोग दूरी का पालन करते हुए जलाभिषेक कर सकें। सुनील अरोड़ा ने कहा कि सावन में शिवालयों में अवश्य जुटनी है। धर्मनगरी के सभी प्रमुख शिवालयों में सेनेटाईजिंग व्यापक इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि अभी से प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। जिससे सावन के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न ना हो। प्रशासन को अभी से कोरोना संक्रमण ना फैले इसके लिए उपाय करने चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment