Skip to main content

शिवालिक नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर लगातार उठने लगे है सवाल

संविदा कर्मियों को बिना पूर्व सूचना के हटाने की जानकारी से पालिकाध्यक्ष का इंकार 


हरिद्वार। कमल मिश्रा-कोरोना के संक्रमण काल में भी शिवालिक नगर पालिका के कार्यो को लेकर सवाल उठने लगे है। यही वजह है कि शिवालिक नगर पालिका के कुछ सभासदों ने जहां एक और पालिका प्रशासन के कार्यशैली पर अनियमितता का आरोप लगाया है। वही कोरोना संकट की मार वहां संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ी है। हलांकि पालिकाध्यक्ष किसी प्रकार की अनियमितता से इंकार कर रहे है। दूसरी ओर पालिका में पिछले कई वषो्र से कार्य करने वाले संविदाकर्मियों को बिना पूर्व सूचना के हटा दिया गया। कुछ संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि पालिका प्रशासन द्वारा उन्हें बिना किसी नोटिस के हटाने की मौखिक निर्देश देते हुए पालिका ऑफिस आने से भी मना कर दिया गया। जिसकी जानकारी हटाए गए कर्मियों ने पालिका अध्यक्ष को भी दी गई लेकिन कोई कोई भी उचित कार्रवाई नहीं हो पाई। कर्मचारियों का कहना है कि अगर हमारी कोई गलती होती तो हमें नोटिस दिया जाता। उन्होंने बताया कि हमें ना तो कोई नोटिस दिया गया और साथ ही करोना के इस संकटकाल में दिसंबर माह से अभी तक हमारा वेतन भी नहीं दिया गया जबकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार का कहना है कि इस संकट काल में कोई भी विभाग कर्मचारियों का वेतन रोके। कर्मचारियों का कहना है कि पालिका प्रशासन कर्मचारियों के हित में संतोषजनक नहीं है। इन दोनों मुद्दों के संबंध में पालिका के सभासदों से वार्ता करने पर सभासदों ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा हमें ना तो उचित जानकारी मिल पाती है और ना ही संतोषजनक कार्य क्षेत्रों में हो रहा है। इतना ही नही हटाए गए संविदा कर्मचारियों के बारे में पूछने पर सभासदों का कहना है कि उक्त कर्मचारियों का कार्य हमारे अनुसार संतोषजनक रहा है। हमें कभी भी किसी कर्मचारी से कोई भी दिक्कत नहीं हुई, बाकी यह विभाग और अंदर के अधिकारियों का मामला है। सभासदों ने कहना है कि हमने कर्मचारियों को वापस रखे जाने के संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी रखा गया।  मामले को लेकर अधिशासी अध्किारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया,लेकिन उनके मोबाइल से सम्पर्क नही हो पाया।  इस मामले में पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया गया है और और ना ही पालिका में कोई अनिमियत्ता हो रही है क्षेत्र में सभी कार्य संतोषजनक हो रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...