Skip to main content

सिद्वार्थ अरोड़ा अध्यक्ष,नीरजपाल बने श्रीराम व्यापार मण्डल के महामंत्री

हरिद्वार। सूखी नदी, वेद निकेतन मार्ग खड़खड़ी भूपतवाला के व्यापारियांे की बैठक श्रीराम व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी के नवीनीकरण हेतु अग्रवाल भवन में आयोजित की गयी। बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से सिद्धार्थ अरोड़ा को अध्यक्ष, नीरज पाल को महामंत्री, संजय पाल को कोषाध्यक्ष, विजय आर्य, सुबोध पाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया ।संरक्षण मण्डल में बृजभूषण विद्यार्थी, संतोष महेश्वरी, श्रीमती पुष्पा शर्मा, रमेश चन्द को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए शहर व्यापार मण्डल के संयोजक पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि आपसी एकता से ही व्यापारियांे के हितों की रक्षा संभव है। शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी के नेतृत्व में सभी व्यापारी एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट हो रहे हैं। अनिरूद्ध भाटी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह पूर्ण मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए व्यापारियों के मान-सम्मान की रक्षा हेतु प्रयासरत रहंेगे। शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी ने कहा कि व्यापार मण्डल में फूट डालने वाली शक्तियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शहर महामंत्री प्रदीप कालरा व राजीव पाराशर ने कहा कि वर्तमान समय व्यापारियांे के लिए कठिन समय है ऐसे हालातों में व्यापार मण्डल की मजबूती से ही व्यापारियों को ताकत मिलेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोड़ा व महामंत्री नीरज पाल ने कहा कि जो विश्वास क्षेत्र के व्यापारियों व शहर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने उनके ऊपर जताया है उस पर खरा उतरने के लिए वह सदैव पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करेंगे। शिव शक्ति व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के नेतृत्व में श्रीराम व्यापार मण्डल नयी ऊर्जा से क्षेत्र के व्यापारियों की रक्षा करेगा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यापारी नेता हरीश शर्मा व अध्यक्षता रमेशचन्द सिंधी ने की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी ने व्यापारी नेता हरीश शर्मा को शहर व्यापार मण्डल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद अनिरूद्ध भाटी, सूर्यकान्त शर्मा, हरीश शर्मा, विपिन शर्मा, नरेश गिरि, सतीश गिरि, उत्तम मण्डल, कुलदीप रस्तौगी, संदीप गोस्वामी, रूपेश शर्मा, शुभम, बाॅबी बंसल, विकास शर्मा, सोनू, संजय सचदेवा, अनुपम त्यागी समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।