हरिद्वार। मेयर श्रीमती अनिता शर्मा के बेटे,बेटी सहित तीन के खिलाफ महिला की शिकायत पर कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इनके द्वारा महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव वंदना गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गयी। कनखल थानाध्यक्ष विकास भारद्वाज के अनुसार गणेशपुरम निकट सतीकुंड कनखल निवासी वंदना गुप्ता ने शिकायत देकर बताया कि बीते 24 जून को उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिखे एक पोस्ट डाली थी। आरोप है कि इस पोस्ट पर नेहा शर्मा, गौरव शर्मा और युवा कांग्रेसी नेता नकुल माहेश्वरी ने कमेंट किया। आरोप है कि कमेंट में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें ब्लैकमेलर दिखाने का प्रयास किया गया। आरोप लगाया कि उनकी छवि एक ब्लैकमेलर के रूप में पेश की गई। आरोप लगाया कि कमेंट को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। कहा कि इससे उनको मानसिक कष्ट हुआ है। उनके साथ ही परिवार वाले भी परेशान हैं। आरोप लगाया कि उनको जान का खतरा भी बना हुआ है। पुलिस ने नेहा पुत्री अशोक शर्मा, गौरव शर्मा पुत्र अशोक शर्मा और नकुल माहेश्वरी निवासीगण कनखल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वही मेयर के बेटे का कहना है कि उनके खिलाफ लगाये गये सभी आरोप निराधार है। वो वंदना शर्मा को जानते तक नहीं है। थानाध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment