हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल की शिवालिक नगर इकाई से जुड़े व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण शुल्क घटाने, लाईसेंस शुल्क व हाऊस टैक्स लगाने के निर्णय को वापस लिए जाने की मांग को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा कि कूड़े की सफाई के लिए पैसे देने के लिए सभी व्यापारी तैयार हैं। लेकिन इसके लिए हर किसी से अलग अलग रकम की माँग करना बिलकुल गलत है। यह व्यापारियों का शोषण है। जिसे प्रदेश व्यापार मण्डल किसी कीमत पर लागू नहीं होने देगा। जजिया कर बिल्कुल नहीं चलेगा लाँकडाउन में पहले से ही व्यापारियों की कमर टूटी हुई है। ऐसे में इस प्रकार के कर लगाए जाने से व्यापारी सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी ये सांकेतिक धरना है। यदि नगर पालिका ने मांगें नहीं मानी तो प्रदेश व्यापार मण्डल आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। शिवालिक नगर शहर अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि लाइसेंस शुल्क के नाम पर व्यापारियांे का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ना तो हरिद्वार नगर निगम में ना ही देहरादून नगर निगम में ये शुल्क लिया जा रहा है। व्यापारी शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। शहर महामंत्री ऋषभ शर्मा व अशोक उपाध्याय ने कहा कि अभी पालिका का बोर्ड बने हुए दो साल भी पूरे नहीं हुए है और जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम रही नगर पालिका हाऊस टैक्स, लाईसेंस शुल्क व कूड़ा निस्तारण शुल्क आदि के नाम पर आम जनता और व्यापारियों का शोषण करने पर लगी हुई है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। धरना देने वालो में मुख्य रूप से शहर कोषाध्यक्ष अमितोष त्यागी, शहर उपाध्यक्ष समीर अग्रवाल, गोविन्द चैधरी, रवि वर्मा, शंकर चैधरी, शहर सचिव विवेक चैहान, आकाश सैनी, सुनील चैधरी, सह प्रचार मंत्री विवेक गुप्ता, संगठन मंत्री संजय गुप्ता,गौरव सेठी, मयंक, महेश, सुमित पाल, आजम सलमानी आदि व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment