Skip to main content

अमृत योजना के तहत स्वीकृत पाईप, लाईन बिछाने की मांग

हरिद्वार। पार्षद कैलाशचंद भट्ट के नेतृत्व में भीमगोड़ा पर स्थानीय निवासियों के साथ अमृत योजना के अंतर्गत स्वीकृत पाईप लाईन छह इंची की गली में बिछाए जाने की मांग की। गली में विभागीय लापरवाही के कारण बड़े बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिससे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ा उत्पन्न हो गया है। घरों की दीवारें गिरने का खतरा भी बना हुआ है। विरोेध प्रदर्शन कर रहे क्षेत्र निवासियों की नाराजगी का सामना अमृत योजना के अवर अभियंता को भी झेलना पड़ा। पार्षद कैलाशचंद भट्ट ने कहा कि धीमी गति से पाईप लाईन बिछाने का काम किया जा रहा है। सड़क पर चलना भी क्षेत्र निवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क के गड्ढे आए दिन लोगों को चोटिल कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी समस्याओं का निदान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृत योजना के अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं। खोदी गयी सड़क के गड्ढों में पानी भर रहा है। आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गयी है। गोसांई गली के निवासियों का घरों से बाहर निकलना भी दुभर हो गया है। उन्होंने मौके पर पहुंचे अवर अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि दस दिन के अंदर पाईप लाईन नहीं बिछायी गयी तो अधिकारियों को निर्माण स्थल पर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। पूर्व सभासद अशोक शर्मा व मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा ने कहा कि क्षेत्र निवासियों की समस्याओं का निवारण अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं। बरसात के चलते गड्ढे खोद दिए गए हैं। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। धीमी गति से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। ब्लाॅक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि निर्माण कार्यो में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। पार्षद राजीव भार्गव व अमन गर्ग ने कहा कि जनता के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। अधिकारी सत्ताधारी पार्टी के साथ मिलकर मनमर्जी कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुमित भाटिया, अमित राजपूत, कर्ण सिंह, नीरज भट्ट, राहुल पाठक, नीलम शर्मा, बिजेंद्र ठाकुर, रामू, कैलाशचंद, तुषार कपिल, सन्नी मल्होत्रा, अनिल चैहान, बलराम गिरी कड़क, अनुज चैहान आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।