Skip to main content

बसपा की रीति नीतियों को प्रचारित प्रसारित करने पर बल

हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी की बैठक शिवालिक नगर स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक में विधानसभा अध्यक्षों, बूथ स्तर को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बसपा की रीति नीतियों को प्रचारित प्रसारित करने पर बल दिया गया। प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण बैठक नियमो का पालन करते हुए सूक्ष्म रूप से आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की जनता के हितों की लड़ाई को लड़ सकती है। सर्व समाज के हितों को लेकर एकजुटता से काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करेंगे। पेट्रोल डीजल व खाद्य पदार्थो में बेहताशा आम जनमानस हताशा निराशा का जीवन जी रहा है। प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में जनसमस्याओं के निराकरण में सहयोग प्रदान करें। बहुजन समाज पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाए। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूती से पार्टी का प्रचार प्रसार करना है। जिला अध्यक्ष रामकुमार राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती देश भर में जनता की आवाज को उठाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता की आवाज को गति देना का काम करना चाहिए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निदान करने में एकजुट हों। पार्टी की विचारधाराओं को घर घर तक पहुंचाएं। इस दौरान पूर्व विधायक हरिदास, चैधरी राजेंद्र, चैधरी रविन्द्र पनियाला ने बसपा कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के दौरान कहा कि पार्टी की विचारधाराओं का प्रचार प्रसार तेजी के साथ किया जाना चाहिए। बसपा ही सर्वसमाज के हितों का संरक्षण कर सकती है। भाजपा कांग्रेस दोनों ही जनता की समस्याओं का निस्तारण नहीं कर पा रही हैं। बैठक में पंकज सैनी, चैधरी राहुल, धर्मेन्द्र प्रजापति, जितेंद्र कश्यप व राजीव कश्यप का पार्टी की सदस्यता लेने पर स्वागत किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य जयंत चैहान, हाजी मुकर्रम, राहुल सिंह, मनीराम, एडवोकेट विनोद, अरूण कुमार, राजवीर कश्यप आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।