Skip to main content

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था को लेकर किया मेयर के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए ब्रह्मपुरी कालानी में प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि जब से हरिद्वार नगर निगम में कांग्रेस की महापौर बनी हैं। तब से पूरे शहर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। शहर के अधिकांश नाले बंद पड़े हुए हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन सब कार्यों के लिए राज्य सरकार हरिद्वार नगर निगम को प्रतिवर्ष पचास से साठ करोड़ रुपये उपलब्ध कराती है। जबकि हरिद्वार नगर निगम द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन ना कर इस पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस के नेता इन समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। विकास कार्यों में रोड़ा अटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जुड़े नए सभी वार्ड अपने बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं। नए वार्डों में अब तक न स्ट्रीट लाइटें लगी हैं ना नालियां बनी है। समस्याओं का समाधान करने के बजाए मेयर पति राजनीति करने में लगे हुए हैं। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि ब्रह्मपुरी कि सभी गलियां कूड़े और गंदगी से अटी पड़ी हैं। जिससे बीमारीयां फैल रही हैं। नगर निगम इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मेयर पति और मेयर का सफाई को लेकर यही रवैया रहा तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मेयर के कार्यालय को घेरने का काम करेंगे। मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही की पोल भी खोली जाएगी। प्रदर्शन में भाजयुमो मंडल महामंत्री चंद्रकांत पांडे, सुनील कोरी, सुरेंद्र मिश्रा, भारती बिष्ट, शिवम ठाकुर, रामवीर सिंह, अनिल शर्मा, अजीत कुमार, पूनम माकन, आशू कुमार, संजीव पांडे, अनिरुद्ध पांडे, प्रकाश पांडे, विष्णु गोस्वामी आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।