Skip to main content

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। जगजीतपुर में सड़कों की खस्ता हालत, गड्ढ़ों में भरे पानी से लोगों के साथ दुर्घटना होने आदि तथा वार्डों की जन जनसमस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राहुल चैधरी, प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चैहान, जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर में एकत्र होकर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राहुल चैधरी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अपने पूर्व में किए गए वादों पर खरा उतरना चाहिए और जनता की जनसमस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों से देश की भोली-भाली जनता अब त्रस्त हो चुकी है, आज आमजन परेशान है। बीजेपी सरकार किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, व्यापारी विरोधी, युवा विरोधी, गरीब विरोधी, आमजन विरोधी सरकार बनकर रह गयी है। अब देश की जनता को समझ आ चुका है कि भाजपा सरकार केवल झूठ बोलकर देश और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। अब आम जनता बीजेपी के झूठे वादों व जुमलेबाजी में आने वाली नहीं है और आने वाला समय कांग्रेस का है। प्रदेश प्रवक्ता राहुल चैधरी ने बताया जब से भाजपा सत्ता में आई है। देश काफी पिछड़ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को काफी आगे बढ़ाने का कार्य किया। लेकिन 6 साल के भाजपा शासनकाल में देश आज आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में तेजी से विकास के मार्ग अग्रसर हुआ उत्तराखण्ड त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में सभी मोर्चे पर पिछड़ रहा है। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस की मेयर एवं पार्षद वार्डों में काम करना चाहते हैं। लेकिन नगर विकास मंत्री मदन कौशिक उन्हें काम नहीं करने दे रहे है।ं जिससे आज सभी वार्डों की हालत काफी खस्ता हो चली है। नगर विकास मंत्री को पता है कि अगर कांग्रेस के लोग वार्डों में काम करेंगे तो आने वाले समय में मेरा जीतना बहुत कठिन हो जाएगा। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि अब देश की भोली-भाली जनता उनके झूठे वादों में आने वाली नहीं है। जनता ने तय कर लिया है कि अब भारतीय जनता पार्टी को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। आज युवा नशे की लत से दर बदर की ठोकरें खा रहा है। मजदूरों के रोजगार छीन रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार मलाई खाने में मस्त है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चैधरी संसार सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह मनवाल, पूर्व प्रधान श्यामसुंदर, आदित्य प्रधान, यशपाल उर्फ पल्लू, योगेश सक्सैना, प्रदीप कुमार, महेंद्र परालिया, अजय नौटियाल, प्रताप तोमर, प्रेम शर्मा, शिवा चैधरी, प्रदीप कुमार, जोगिंदर सिंह, प्रशांत चैहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...