हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के संयोजन में कनखल स्थित सतीकुण्ड में पौधारोपण किया गया। इस दौरान दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने धर्मनगरी को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल के आह्वान पर हरेला पर्व को सफल बनाने के लिए पौधारोपण अभियान 6 से 16 जुलाई तक संकल्प के साथ किया जाएगा। विक्रम भुल्लर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पौधारोपण किया जाना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को अपना उत्तरादयित्व निभाते हुए वृक्षों का संरक्षण संवर्द्धन करना चाहिए। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता धर्मनगरी को हरा भरा बनाने के लिए 6 से 16 जुलाई तक 2 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को निश्चित रूप से पूरा करेगा। विक्रम भुल्लर ने कहा कि वृक्षों पर ही मानव का जीवन निर्भर करता है। पेड़ों की रक्षा के लिए सभी को सहभागिता निभानी होगी। अभिषेक चैधरी व वैभव चैहान ने कहा कि धर्मनगरी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पौधारोपण अभियान सबसे अच्छा विकल्प है। पेडों का सरंक्षण करना चाहिए। पौधारोपण करने वालों में सतविन्द्र सिंह, आशीष चैधरी, शाहरूख सलमानी, अभिषेक सुहेल, दिगेन्द्र कुमार, दीपक कश्यप, गर्व बत्रा, अभिषेक भाटी, हरजीत, सुमित, ऋषभ रतूड़ी, आदित्य, अनूप, कशिश, मोहित, अजय चैहान, आयुष पंत, ऋषभ खन्ना, अनमोल अनेजा, मनदीप, शगुन त्यागी, तलविन्दर राणा, पीयूष शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment