हरिद्वार। श्रावण के तीसरे सोमवार को जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर विभिन्न प्रकार के फूलों व द्रव्यों से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए कहा कि महादेव भगवान शिव की आराधना सदैव कल्याणकारी होती है। श्रावण माह भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पात्र करने का सबसे बेहतर अवसर है। श्रावण में प्रतिदिन विधि विधान से भगवान शिव का पूजन व जलाभिषेक करने पर उनकी कृपा सदैव बनी रहती है। शिव कृपा से साधक के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। संसार का कल्याण करने वाले भगवान शिव की कृपा से कोरोना का प्रकोप जल्द समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में की गयी शिव उपासना सहस्त्र गुणा पुण्य फलदायी होती है। जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं। वे सौभाग्यशाली है कि उन्हें सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज भगवान शिव के सच्चे उपासक हैं। उनके द्वारा प्रतिवर्ष सावन में भगवान शिव के निमित्त विधि विधान पूर्वक कड़ी साधना की जाती है। इससे सभी को प्रेरणा मिलती है। इस दौरान आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, स्वामी विवेकानंद ब्र्हम्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अंकुश शुक्ला, अनुराग वाजपेयी, कृष्णा शर्मा, सागर ओझा, अनूप भारद्वाज, पंडित शिवकुमार शर्मा, समाजसेवी कृष्ण कुमार अग्रवाल, लता अग्रवाल, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment