हरिद्वार। बिल्केश्वर कालोनी में जंगली हाथी ने बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल के घर की दीवार, कार, स्कुटी को तोड़ डाला। हाथी ने देर रात कालोनी में घंटों तक इधर उधर घरों के आसपास घूमता रहा। कालोनीवासियों में जंगली हाथी के आ जाने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दी। जंगली हाथी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। स्थानीय निवासी शिखर पालीवाल ने बताया कि हाथी रात्रि डेढ़ बजे बिल्केश्वर कालोनी में जंगली हाथी आ गया। हाथी ने घर की दीवार, स्कुटी व कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी सड़कों पर खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर गया। शिखर पालीवाल ने बताया कि हाथी कई घंटे तक कालोनी में चहलकदमी करता रहा। लोग अपने घरों में दुबके रहे। आम, अमरूद व अन्य पेड़ों की टहनियों को भी हाथी ने तोड़ दिया। शिखर पालीवाल ने मांग की कि बिल्केश्वर कालोनी में जंगली हाथी के प्रवेश को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। गनीतम रही कि हाथी रात्रि में आया। यदि दिन होता तो कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। वन विभाग के अधिकारियों से मांग की गयी कि रात्रि में विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कालोनी के आसपास की जाए। रात्रि गश्त बढ़ाया जाए। जिससे लोगों को सुरक्षा मिल सके। कई घंटे बिल्केश्वर कालोनी के लोग जंगली थी के उत्पात से दहशत में रहे। जबकि बिल्केश्वर कालोनी के निकट ही वन विभाग का दफ्तर भी है। कालोनी जंगल से सटी हुई है। जंगली जानवरों का प्रवेश कालोनी में होता रहता है। इससे पूर्व गंुलदार भी कई बार कालोनी में प्रवेश कर जाता है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment