हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भेंट कर 83 वर्षीय बुजुर्ग की ओर से राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगने के मामले से अवगत कराया। इस मामले में संगठन ने इंसाफ की गुहार लगाई। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चैधरी चरण सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक (83) गौरी शंकर शर्मा बीमारी के कारण शारीरिक कष्ट के चलते और कई और परेशानी की वजह से परिवार से अलग होकर एकांकी जीवन जीने को मजबूर हैं। कई बार शोषण व अधिकार हनन की शिकायत के बाद भी शासन प्रशासन से कानूनी सहायता न उन्हें नहीं मिली। जिस कारण उन्होंने ने जीवन से क्षुब्ध होकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीएम और एसएसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई गई है। जल्द ही अगर इस मामले में न्याय नहीं मिला तो वरिष्ठ नागरिक आंदोलन की राह अपनाएंगे। मुलाकात करने वालों चैधरी चरण सिंह, योगेंद्र सिंह, रामकुमार शर्मा, विद्यासागर गुप्ता आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment