हरिद्वार। श्रावण के तीसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या के अद्भुत संयोग के बीच हरिद्वार में मौजूद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर लोक मंगल की कामना की है। श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी ने इस मौके पर बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और हरिद्वार में 2021 में होने वाले महाकुम्भ के पूरी भव्यता के साथ सकुशल सम्पन्न होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सभी के दुखों और कष्टों को हरने वाले हैं। इसलिए कोरोना की महामारी के समूल नाश के संकल्प के साथ आज के दिन उनकी पूजा अर्चना की गई है। साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरी ने भगवान भोले शंकर के सबसे प्रिय माह माह सावन में सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर देश वासियों को शुभाकामनायें देते हुए कहा कि सावन का यह पवित्र महीना लोगों के जीवन में खुशहाली लाये ऐसी कामना अखाड़ा परिषद भगवान शिव से करता हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में बिलकेश्वर महादेव का प्राचीन और पौराणिक मंदिर है। भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने बिल्केश्वर में ही कठोर तपस्या की थी। यहां पर आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनायें पूरी होती हैं। बिल्केश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ के दर्शन करने से भक्तों के स्वतः ही कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दौरान बिल्केश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक दिगम्बर बलबीर पुरी महाराज ने श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिगम्बर अंबिका पुरी, दिगम्बर राजपुरी, स्वामी धनंजय गिरी आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment