हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 24 के कृष्णानगर कॉलोनी में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मेयर पति अशोक शर्मा के नेतृत्व में सड़क चैड़ीकरण के लिए व्यापारियो की तोड़ी गई दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2018 में सड़क चैड़ीकरण के नाम पर व्यापारियो की दुकान ओर प्रतिष्ठान को तोड़ा गया था। अब सड़क किनारे ओर दुकानों के आगे बिजली पैनल के डिब्बे लगा दिए गए। जिसके कारण सड़क चैड़ी होने की जगह संकुचित हो गई। जब सड़क चैड़ी नही करनी थी तो व्यापारियों किसलिये उजाड़ा गया। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि केबिनेट मंत्री के इशारे पर व्यापारियो का उत्पीड़न किया गया। व्यापारियो को दुकान प्रतिष्ठान तोड़ने का मुआवजा भी नही दिया गया। व्यापारियो के साथ धोखा किया गया। अब उनकी दुकानों के आगे गहरे गहरे गड्ढे कर दिए गए। पार्षद उदयवीर चैहान व सुहेल अख्तर ने कहा कि कॉलोनियों में भी दो वर्ष से गड्ढे हो रखे हैं। जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुनील कुमार व प्रेम शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में लोग परेशान हैं। उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस भाजपा के जनविरोधी मंसूबे पूरे नही होने देगी। जगह जगह प्रदर्शन किया जाएगा। नावेज अंसारी, वसीम सलमानी व हरद्वारी लाल ने कहा कि कृष्णानगर निवासी आज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान का दंश झेल रहे हैं। अब तक लोग अपने रोजगार नहीं कर पाए हैं। इस अवसर पर प्रेम शर्मा, दिनेश वालिया, विकास चंद्रा, देवेश गौतम, गौरव शर्मा, अमित राजपूत, अविनाश गुप्ता, सुमित भाटिया, नवेज अंसारी, वसीम सलमानी, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, हनी अग्रवाल, अनुज चैहान, दतुषार कपिल, संगम शर्मा, महेंद्र सिंह, एकलव्य गोस्वामी, गोविंद निषाद, अमित चंचल,सनी मेहरोलिया,हरद्वारी लाल, रोहित मेहरा, मनोज जाटव, दिपक उपाध्याय, सुमित राणा, आर्यन राठौर, शिवम खेवडिया, सनी मल्होत्रा, राजकुमार ठाकुर, नरेश सेमवाल,दिपक राजपूत, अमित रस्तोगी अमित कुमार आदि शामिल थे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment