हरिद्वार। हर की पैड़ी की ओर हथियार लेकर जा रहे दिल्ली के चार बदमाशों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस को विदेशी पिस्टल और चार कारतूस मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी रात को मेला भवन की ओर हथियार लेकर जा रहे थे। आरोपी कार में हथियार लहरा रहे थे। पुलिस ने गश्त के दौरान सभी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के मुताबिक बीते शनिवार की रात पुलिस गश्त पर थी तभी अलकनंदा घाट की ओर से एक कार बिना नंबर आती दिखाई दी। कार में सवार एक युवक पिस्टल लहरा रहा था। पुलिस ने कार को रुकवाया तो मालूम हुआ कि कार सवार मेला नियंत्रक भवन मार्ग की ओर जा रहे थे। पुलिस ने पिस्टल के बारे में जानकारी जुटाई तो मालूम हुआ कि पिस्टल बिना लाइसेंसी है और चारों युवक दिल्ली के बदमाश हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम प्रवीण सिंह उर्फ सूर्या पुत्र नरेश कुमार निवासी देव सराय खानपुर दिल्ली, शिवम उर्फ रोहित पुत्र प्रेम सिंह निवासी नेहरू नगर जल विहार के पास लाजपत नगर दिल्ली, श्रवण उर्फ अक्षय कुमार पुत्र प्रेम शंकर शर्मा निवासी राजू पार्क देवली खानपुर देव सराय दिल्ली और सुबेर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी लाजपत नगर नई दिल्ली बताया। बताया जाता है कि गिरफ्तार हुए आरोपी में शिवम और रोहित एकमात्र छात्र है रोहित बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है जबकि श्रवण एक कंपनी में इवेंट मैनेजर के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता है। प्रवीण सिंह जिम चलाते हैं और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता हैं और सुबेर सिंह भी प्रॉपर्टी डीलर है। बताया जाता है कि रविवार को गिरफ्तार हुए दिल्ली के चारों आरोपी पहले भी कई बार दिल्ली से अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल जा चुके हैं। प्रवीण सिंह के खिलाफ दिल्ली में 5 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लॉकडाउन उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी किसी गैंग से जुड़े हैं या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है। सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह एसएसआई जगमोहन रमोला रोडी बेलवाला चैकी प्रभारी पवन डिमरी कॉन्स्टेबल प्रमोद पुरोहित फतेह सिंह चंद्रशेखर आनंद तोमर शामिल रहे। एसएसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment