Skip to main content

जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव कर की समस्या दूर करने की मांग

हरिद्वार। ज्वालापुर के कस्साबान में नलों से गंदा पानी आने पर गुस्साए क्षेत्र निवासियों ने पार्षद सुहेल अख्तर के नेतृत्व में जल संस्थान के कार्यालय पहुंचकर अपर सहायक अभियंता का घेराव कर समस्या दूर करने की मांग की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। पार्षद सुहेल अख्तर ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। बताए जाने के बाद भी समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। काफी समय से कस्साबान क्षेत्र में नलों से गंदा पानी आने की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। गंदा पानी पीने से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। गंदे पानी के साथ साथ घरों में जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है। रोजमर्रा के घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र निवासी बार बार गंदा पानी आने की समस्या को दूर करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही जलापूर्ति बाधित होने के कारण निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाईप लाईन जगह जगह लीकेज हो रही हैं। जिससे नलों में गंदा पानी आ रहा है। पुनीत कुमार व सुनील कड़च्छ ने कहा कि जल संस्थान लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। अपर सहायक अभियंता परवेज आलम ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के चलते हो रही खुदाई के कारण समय लग रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में इसरार, सैफ अली, आहद, सनव्वर, राशिद, सलमान, शोहेब, आकिब, राशिद अली, मेहराज आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...