Skip to main content

कांग्रेस बताये उसने 10 वर्षों में हरिद्वार के लिए क्या किया-मदन कौशिक

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार का वर्चुअल रक्षा सूत्र कार्यक्रम संपन्न हुआ।  शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात एक छोटी कन्या ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को सभी बहनों की ओर से राखी बांधकर वर्चुअल रक्षा सूत्र कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से और इस कार्यक्रम से जुड़ी उन सभी बहनों को वे अपनी ओर से व अपनी पार्टी की ओर से शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम बड़े स्थान पर हजारों की भीड़ के साथ होता था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते वर्चुअल कार्यक्रम करना पड़ रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ी हुई उन सभी बहनों को वह शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। जिनका आशीर्वाद सदैव भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ रहा है। उन्होंने कहा आज हरिद्वार में विकास की गंगा बह रही है। लेकिन कांग्रेसी बौखलाए हुए हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि उत्तराखंड बनने के बाद 10 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही है। वह बताएं कि 10 वर्षों में उन्होंने हरिद्वार के लिए क्या किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार नगर पालिका को नगर निगम बनाया। पहले अनुदान की राशि दो करोड हुआ करती थी। जो भाजपा की पहली सरकार आने के बाद 7 करोड़ की गई और अब लगभग 40 करोड की अनुदान की राशि सरकार द्वारा नगर निगम को दी जा रही है। अभी हाल में ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी दस करोड का भुगतान सरकार द्वारा किए जाने की घोषणा की गई है। यह सब भाजपा सरकार की ही देन है। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी व मंत्री प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कहा कि आज हरिद्वार में चिकित्सा सुविधा के रूप में बड़े काम होने वाले हैं। जितना काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इन 8 वर्षों में किया है। उतना काम कांग्रेस की सरकार पिछले 50 वर्षों में नहीं कर पाई है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी और राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में  शुरुआत में ही अनेक ऐसे काम हुए जिनके कारण भारत का मस्तक विश्व में ऊंचा हुआ है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक पवन कन्हैया ने किया। कार्यक्रम में मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।