Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन

हरिद्वार। तेल मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन किया। खन्ना नगर के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि जनता को राहत देने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम बेहद कम होने के बावजूद लगातार मूल्य बढ़ाकर केंद्र सरकार कोरोना महामारी में आर्थिक संकट का सामना कर रहे आम लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। अपनी तिजोरी भरने के लिए सरकार रोजाना तेल के दाम बढ़ा रही है। बेरोजगारी व कठिन आर्थिक स्थिति में फंसे लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। तेल मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार को प्रदर्शन कर जनता को सच्चाई से अवगत कराएंगे। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे, पूर्व विधायक अमरीश कुमार, प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी तथा विशाल राठौर ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। लोगों के सामने परिवार का खर्च चलाना तक मुश्किल हो रहा है। तेल के दाम बढ़ाकर पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के साथ ज्यादती की जा रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में सम्मिलित हुए युवा नेता शिवम खेवड़िया का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। रामयश सिंह, ओ.पी.चैहान, जगत सिंह रावत, यशवंत सैनी, रवि बहादुर, शैलेंद्र सिंह एड., अनिल भास्कर, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, अशोक शर्मा, अंजु द्विवेदी, सतीश कुमार, महेश राणा, सतीश दूबे, नितिन तेश्वर, सविता सिंह,गुलबीर सिंह, जितेंद्र सिंह, नवेज अंसारी, शहाबुद्दीन सद्दीक गाड़ा, बलराम राठौड़, विशाल राठौड़, बलजीत सिंह, धर्मपाल ठेकेदार, इसरार अहमद,सुहेल कुरेशी, अनुज सिंह, नईम कुरैशी, रफी खान, रियाज अली, जफर अब्बासी, दिनेश पुंडीर, शिव कुमार जोशी, विभाष मिश्रा, अजनीश सिखोला, मनोज जाटव, अमन अरोड़ा, संदीप अग्रवाल, महेंद्र गुप्त, वीरेंद्र भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, जगदीश प्रसाद, संतोष पांडे, संदीप अग्रवाल, वेदांत उपाध्याय,गार्गी राय, एकलव्य गोस्वामी, ऋषभ वशिष्ठ, विकाससिंह, अरविंद चंचल, कार्तिक शर्मा, गोविंद बिष्ट, सुंदर सिंह मनवाल, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज जाटव, करण राणा, रचित अग्रवाल, अशोक उपायाय, अम्बिका पांडे, कुंवर बिष्ट, ए.ए.खान, प्रीतम बर्मन, वसीम सलमानी, नकुल माहेशवरी, अमित राजपूत, धूम सिंह सैनी आदी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य हरिद्वार, कनखल, उत्तरी हरिद्वार, शिवालिक नगर आदि तमाम क्षेत्रों में  अलग-अलग टुकड़ियों में पेट्रोल पंपों के समीप पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...