हरिद्वार। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस अवसर पर महेश प्रताप राणा ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यशैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेंगे। कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा के नेतृत्व में रविवार को सुभाषनगर गली नंबर 8 के मुख्य चैक पर शिवालिक नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। महेश हर रविवार को नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते आ रहे हैं। महेश प्रताप राणा ने कहा कि शिवालिक नगर पालिका ने गृहकर और सार्वजनिक पार्क को किराए पर दिए जाने का जो काम किया है वो जनहित में नहीं है। सुभाष नगर में नालियों का न होना व सड़कों पर जलभराव, कच्ची सड़क, कूड़े का कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा है। भेल के ब्लाक अध्यक्ष गुलबीर सिंह ने कहा कि नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है और जनविरोधी फैसले ले रही है। जनता को जागरूक होना चाहिए। सुभाषनगर के अध्यक्ष कैलाश प्रधान व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि मंदी के दौर में गृहकर एक जनविरोधी निर्णय है और इसे तत्काल हटाना चाहिए। अशोक उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई से आम जनता की कमर तोड़ दी है। ऊपर से गृहकर लगाकर जनता को और प्रताड़ित किया जा रहा है। ब्लाॅक अध्यक्ष गुलबीर चैधरी ने कहा कि शासनादेश के विरूद्ध गृह थोप कर पालिका क्षेत्र के नागरिकों का शोषण किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा हठधर्मिता अपना रहे हैं। शिवालिक नगर वार्डो की हालत खराब है। सड़कों के गड्ढों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। सुभाष नगर के लोग गंदे पानी के भरने से संक्रामक रोगों से जुझ रहे हैं। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में मनीराम बागड़ी, मेहर सिंह, सतेंद्र वर्मा, शिवनारायण यादव, एलएस रावत, कमल रोहिला, कपिल, मोहन राणा, आरएम अस्थाना, नीरज प्रधान, अमित तेजियान, विजय पटेल, वीपीएस तेजियान, चंद्रमा प्रसाद, शिवदत्त शर्मा, जटाशंकर श्रीवास्तव, अमित, राकेश सिंह, धर्मेन्द्र, वीरेंद्र शर्मा, भानुप्रताप, हेमराज सैनी, जगदीश रावत, राजीव मौर्या, मनोज मांझी, अशोक ठाकुर, वीरेंद्र तेश्वर, उमेश आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment