Skip to main content

केंद्र सरकार कर रही सभी धर्मो का अपमान-हरीश रावत

हरिद्वार। युवक कांग्रेस के गंगा जल वितरण कार्यक्रम का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शुभारम्भ करते हुए कुमांऊ ओर गढ़वाल के प्रतिनिधियों को गंगाजल के पैकेट देकर रवाना किया। उन्होने जिला हरिद्वार के युवा पदाधिकारियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओर दिल्ली के लिए गंगाजल के पैकेट सौंपे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज ईश्वर की आराधना का समय है। केन्द्र सरकार द्वारा सभी धर्मो का अपमान किया जा रहा है ओर प्रधानमंत्री सत्ता के नशे में चूर है। रावत ने कहा कि भगवान शिव का अपमान पिछले वर्ष केन्द्र सरकार ने बाबा अमरनाथ की यात्रा को रोक कर किया। उससे पहले बनारस में मंदिरों की क्षति वर्तमान केन्द्र सरकार के द्वारा करवाई गई। युवा कांग्रेस का यह कार्य वर्तमान समय की आश्यकताओं के अनुरूप है। भगवान भोलेनाथ व मां गंगा विश्व का कल्याण करे। युवा कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी कृष्ण कतरोड द्वारा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूमित्तर भुल्लर ओर जिला अध्यक्ष रवि बहादुर को शुभकामनाए देते हुए कहा कि विश्व कल्याण ओर भारत की खुशहाली के लिए सोचने वाला कांग्रेस एकमात्र राजनीतिक दल है। जिसे बीजेपी समाप्त करना चाहती है। लेकिन बुराई कभी भी अच्छाई ओर सच्चाई को खत्म नहीं कर पाई। प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने कहा कि संगठन के युवा साथी सुमित भाटिया की सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने की कल्पना को युवा कांग्रेस ने स्वीकार करते हुए उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली में गंगाजल भेज कर विश्व कल्याण की कामना की। सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि बीजेपी ओर आरएसएस ने देश को बर्बादी की तरफ झांेक दिया है। प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अनिल भास्कर ने कहा कि युवा कांग्रेस बीजेपी की सरकार का कच्चा चिठ्ठा खोलने का काम कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ साथी भी उनके साथ है। भास्कर ने कहा कि मोदी के सत्ता में आने के बाद से वह खुद को भगवान समझ बैठे है तथा सभी धर्मो के आराध्य देवो का निरंतर अपमान किया जा रहा है। जिसे पिछले 3-4 साल से जनता भोग रही है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि युवा कांग्रेस जनहित व देश कल्याण की सोच के साथ कार्य कर रही है ओर करती रहेगी। रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस को स्थापित करना ही युवा कांग्रेस का उद्देश्य है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री किरणपाल वाल्मीकि, पुरुषोत्तम शर्मा, भेल मजदूर नेता व प्रदेश सचिव राजबीर सिंह, युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी सुमित खन्ना, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, महिला जिला अध्यक्ष विमला पांडे, सुनीता सिंह, दीपक जखमोला, रवीश भटीजा, जिला पंचायत सदस्य राव आफाक, मकबूल कुरैशी, अरविंद शर्मा, अमन शर्मा, सुंदर मनवाल, मीनू बिष्ट, नीलम, कैस खुराना, सुमित भाटिया, लक्की महाजन, मनीष कर्णवाल, अमनप्रीत सिंह, कार्तिक शर्मा, नसीर गौड़, आशीष भारद्वाज, हरद्वारी लाल, मन्नू विशाल, शिवम् गिरी, जितेन्द्र सिंह, नीरव साहू, नवीन सेंस, अरुण राघव, संतोष चैहान, विशाल राठौर, विकास चन्द्र, रजत जैन, शिवम् खुराना, आकाश भाटी, शाहनवाज कुरैशी, विनिष डबराल, सरिता अग्रवाल सहित अनेकों युवा उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...