हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने राज्य सरकार से सभी व्यापारियों को एक एक लाख रूपए की आर्थिक मदद देने की मांग की है। सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यपारियो ने हाथ में तख्ती लेकर सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार जब अखाड़ों को एक एक करोड़ रुपये दे सकती है तो कठिन आर्थिक हालात का सामना कर रहे व्यापारियों को भी एक एक लाख रूपए की मदद दी जाए। सुनील सेठी ने कहा कि व्यापारियों की स्थिति सरकार से छुपी नही है। व्यापार चैपट होने की वजह से व्यापारियों का बुरा हाल है। व्यापारियो के पास बिजली पानी के बिल बच्चो की स्कूल फीस जमा करने तक के पैसे नही है। ऐसी स्थिति में सरकार को व्यापारियो की मदद करनी चाहिए। सरकार ने पहले से सम्पन्न अखाड़ों को एक एक करोड़ देने की घोषणा की है। अखाड़ों की मदद किए जाने से व्यापारियों को कोई एतराज नहीं है। लेकिन सरकार को व्यापारियों की भी सुध लेनी चाहिए। सरकार व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज का एलान जल्द करते हुए उन्हें कम से कम एक एक लाख रुपये की घोषणा करें। मांग करने वालो में मुख्य रूप से खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया, जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी, विशाल मलिक, धर्मपाल प्रजापति, भुदेव शर्मा, शुभम सुखीजा, योगेश अरोड़ा, रविन्द्र चैहान, मनीष धीमान, राजेश शर्मा, पीयूष कुमार, प्रीतम कुमार, दीपक मेहता, प्रदीप कुमार, राजू कुमार, पंकज माटा, राहुल चैहान आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment