Skip to main content

नाला सफाई में अनियमितता का आरोप लगा भाजपा पार्षदों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील गुड्डु के नेतृत्व में देवपुरा चैक से मेयर अनिता शर्मा के कार्यालय तक नालों की सफाई में बरती जा रही अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा पार्षदों ने मेयर कार्यालय पर पहुंचकर नाला सफाई में अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सुनील गुड्डु ने आरोप लगाते हुए कहा कि नालों की सफाई सही तरीके से नहीं की गयी है। जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। नाले गंदगी से अटे रहने के कारण सड़कों पर जलभराव का प्रमुख कारण बना हुआ है। सुनील गुड्डु ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर पति अशोक शर्मा शहर की समस्याओं को लेकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। बार बार नौटंकी कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। नालों की सफाई के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। शहर के नाले कूड़े से अटे हुए हैं। नालों की सफाई नहीं हो पाती है। मेयर अनिता शर्मा अपने पति के दबाव में सही तरीके से काम नहीं कर पा रही हैं। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि मेयर पति अशोक शर्मा नालों में उतरकर क्या साबित करना चाहते हैं। सफाई का जिम्मा मेयर के हाथों में है। उसके बावजूद भी नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। नालों की सफाई की लिस्ट तो जारी कर दी जाती है। लेकिन सफाई नहीं हो पायी है। पूरा शहर एक ही बरसात में जलमग्न हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों को काम नहीं करने दिया जा रहा है। मेयर पार्षद दल के नेताओं की उपेक्षा कर ही हैं। अब तक कोई भी बैठक आहूत ना किया जाना मेयर अनिता शर्मा की लाचारी को दर्शा रहा है। मण्डल अध्यक्ष राजकुमार व मयंक गुप्ता ने कहा कि मेयर पति अशोक शर्मा विकास कार्यो में बाधा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। राधेकृष्ण शर्मा व अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि नगर की समस्याओं का हल ना होना मेयर की लचर प्रणाली को दर्शा रहा है। भाजपा पार्षदों ने मेयर पति अशोक शर्मा पर अनर्गल बयानबाजी करने का भी आरोप लगाया।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...